उत्तराखंड समाचार

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया भंडारे में सेवा कार्य

उत्तराखंड राज्य के पशु पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने एक निर्माण कार्य का उद्घाटन भी किया।

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आज सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शक्तिफार्म के पड्डा गांव में आयोजित कीर्तन में सम्मिलित होकर वहां चल रहे भंडारे में सेवा कार्य किया। इसके साथ ही उत्तराखंड राज्य के पशु पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने एक निर्माण कार्य का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की उत्तराखंड में रोजगार के नए मौके सृजित करने और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने की दिशा में सितारगंज में पहले इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क को स्वीकृति मिलना एक बेहतरीन कदम है। उन्होंने कहा की पशुओं से लेकर पशुपालकों तक, पशुपालन विभाग और उत्तराखंड सरकार सभी की सहायता के लिए निरंतर रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा की उत्तराखंड के युवाओं को पूरी तरह से निपुण बनाना हमारा दायित्व है। कौशल विकास विभाग और उत्तराखंड सरकार हर कदम पर युवाओं के साथ है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि राज्य योजना से 18.92 किमी लम्बाई की 10 सड़कों के निर्माण के लिए 4.35 करोड़ की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। प्रत्येक सड़क निर्माण के लिए 10 हजार प्रति सड़क के अनुसार 10 सड़कों के लिए एक लाख की टोकन मनी जारी हो गयी है। कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने बताया कि देवनगर से दोदा मोड़ की ओर 2.4 किमी लम्बाई, अरविंदनगर से रतनफार्म न.9 तक दो किमी, सिसौना में कल्याणपुर पंचायत घर की ओर 1.2 किमी, शक्तिफार्म तीन पानी से देवनगर की ओर 1.2 किमी सड़क निर्माण, ग्राम शहदोरा से गऊघाट तक 3.2 किमी, इन्दिरा मार्केट से ग्राम टैगोरनगर पड़ागांव मुख्य मार्ग तक, शक्तिफार्म तीन पानी से ताकरनाथ मंदिर की ओर तीन किमी, राजनगर होते हुए पालनगर में 1.6 किमी, गऊघाट में अनकपाल के घर की ओर एक किमी, आनंदनगर में गन्ना सेंटर से तिलियापुर तक 1.8 किमी सड़क निर्माण को प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मिली है। बहुगुणा ने बताया कि जल्द ही विभाग की ओर से टेंण्डर प्रक्रिया शुरू हो जायेगी।
कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार सौरभ बहुगुणा ने कहा की सितारगंज विधानसभा क्षेत्र की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण करने के लिए तैयारी की जा रही है। हाल में ग्रामीण क्षेत्रों में 20 किमी और नगरीय क्षेत्र में पांच किमी सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। अन्य सड़कों की मरम्मत और पुनर्निमाण के लिए प्रस्ताव तैयार कराये गये हैं। जल्द ही उनकी भी प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिलेगी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581