उत्तराखंड समाचार

नकल सरगना सादिक मूसा का साथी गिरफ्तार

कई बैंक अकाउंट को फ्रीज भी किया जा चुका है।

देहरादून। पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश के नकल सरगना सादिक मूसा के करीबी गाजीपुर उत्तर प्रदेश निवासी संपन्न राव को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपित परीक्षा से पहले अन्य आरोपितों के साथ हल्द्वानी में आकर रुका था। यही नहीं पेपर लीक करने में अहम भूमिका निभाई। एसटीएफ ने आरोपित संपन्न से परीक्षा लीक प्रकरण से प्राप्त 3.80 लाख भी बरामद किए हैं। वहीं एसटीएफ पूर्व में गिरफ्तार विपिन बिहारी के घर से परीक्षा में पेपर लीक के माध्यम से प्राप्त 6 लाख रुपये उसके लखनऊ स्थित आवास से बरामद किए गए हैं। पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ अब तक 34 आरोपितों को गिरफ्तार कर कुल 92 लाख नकद बरामद किए जा चुकी है। साथ ही पूर्व में गिरफ्तार आरोपितों की करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति का भी पता लगाया गया है। कई बैंक अकाउंट को फ्रीज भी किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581