उत्तराखंड समाचार

मेयर ने किया पहले प्रीमियम डर्मा क्लिनिक ‘ग्लेम’ का उद्घाटन

आधुनिक युग में हमें विभिन्न प्रकार के प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है वहीं हमारा जो दैनिक आहार है वह भी दूषित हो चुका है

देहरादून, 22 जनवरी। महापौर सुनील उनियाल गामा ने आज राजपुर रोड स्थित एमजे टावर में देहरादून के पहले प्रीमियम डर्मा क्लिनिक ‘ग्लेम’ का उद्घाटन किया, उद्घाटन समारोह में सेलिब्रिटी गेस्ट- समृद्धि और सुरभि मेहरा उर्फ ‘चिंकी मिंकी’ भी मौजूद रही। ‘ग्लेम’ शहर का पहला डर्मा क्लिनिक है जो त्वचा संबंधी सभी समस्याओं को पूरा करने के लिए सभी नवीनतम हाई-टेक मशीनों से लैस है। यह क्लिनिक पोषण विशेषज्ञ-अल्पिका शर्मा के स्वामित्व में है, जिन्होंने इस क्लिनिक की उत्तम गुणवत्ता सुनिश्चित की है। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अल्पिका शर्मा ने कहा कि आज के इस आधुनिक युग में हमें विभिन्न प्रकार के प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है वहीं हमारा जो दैनिक आहार है वह भी दूषित हो चुका है साथ ही साथ लोगों में व्यायाम करने की भी आदत की कमी की वजह से हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार के रोगों का प्रवेश हो चुका है। हम ग्लेम’ डर्मा क्लिनिक के माध्यम से आधुनिक उपकरण के सहारे लोगों को आवश्यकता अनुसार ट्रीटमेंट मुहैया कराएंगे एवं देहरादून के लोगों के लिए यह क्लीनिक उनके इलाज में एक वरदान साबित होगा। उद्घाटन समारोह के दौरान शहर के कुछ जाने-माने लोग भी मौजूद रहे। जिन्होंने इस डर्मा क्लिनिक को खोलने के पीछे की सोच की सराहना की।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581