उत्तराखंड समाचारएंटरटेनमेंट

दो जनवरी से हरिद्वार में होगा संस्कृत भारती का तीन दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यासवर्ग

संस्कृतभाषा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के सभी विकासखण्डों से 100 से अधिक कार्यकर्ता करेंगे मंथन।

देहरादून। संस्कृत भारती उत्तराखंड के प्रान्तमंत्री संजू प्रसाद ध्यानी ने बताया कि संस्कृतभारती उत्तराखण्ड की ओर से उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार में कल दो जनवरी से चार जनवरी तक ‘प्रान्तीय कार्यकर्तृ-अभ्यास वर्ग’ आयोजित किया जाएगा। गढ़वाल और कुमायूं दोनों सम्भागों के आठ विभागों और सभी तेरह जनपदों, महानगरों और विकास खण्डों में कार्य कर रहे संस्कृतभारती के डेढ़ सौ कार्यकर्ता तीन दिवसीय अभ्यासवर्ग में प्रतिभाग करेंगें। तीन दिन तक चलने वाले इस अभ्यासवर्ग में संगठन की ओर से आगामी वर्षों में राज्य में संस्कृत सम्भाषण शिविरों के माध्यम से लोगों को संस्कृत सिखाने का अभियान लिया जाएगा। अभ्यासवर्ग में संस्कृत जगत से जुड़े कई विद्वान व वक्ता शामिल होंगे। संस्कृतभाषा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के सभी विकासखण्डों से 100 से अधिक कार्यकर्ता करेंगे मंथन। आगामी पांच वर्ष के लिए संस्कृतभाषा विकास के लिए बनाएंगे रोड़मैप। अनौपचारिक शिक्षा को बड़े स्तर पर लोगों तक पहुचाना। विभिन्न पत्राचार पाठ्यक्रम, आनलाईन और आफ लाइन संस्कृत सीखने के वैकल्पिक प्रारूपों पर कार्य किया जएगा। विश्वविद्यालयों, शोधसंस्थानों, शिक्षण संस्थानों के साथ एमओयू और अन्य सहगामी क्रियाकलापों पर मंथन किया जाएगा। संस्कृतभारती, उत्तराखंड की ओर से चार जनवरी से बाहर जनवरी तक संस्कृत भाषा बोधनवर्ग का आयोजन। संस्कृत भारती तीन दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग आयोजित करने के साथ ही चार जनवरी से बारह जनवरी तक संस्कृत भाषा बोधन वर्ग का आयोजन करने जा रही है। संस्कृतभारती संस्कृतभाषा को जन-जन तक पहुंचाने की दृृष्टि से प्रतिवर्ष दो बार आवासीय वर्ग आयोजित करती है। यह शीतकालीन वर्ग नौ दिनों तक चलेगा और इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को संस्कृत में वार्तालाप और विभिन्न शैक्षिणिक कौशलों से परिचित कराया जाएगा। उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार में आयोजित होने वाले इस आवासीय वर्ग के लिए प्रदेश भर से उत्साह के साथ लोग भाग ले रहे हैं। इस वर्ग में 250 प्रतिभागी भाग लेंगे और इन्हे 25 से अधिक संस्कृत भारती के प्रशिक्षकों द्वारा संस्कृतभाषा अभ्यास कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581