Uncategorized

राज्यपाल ने दी प्रदेशवासियों को नववर्ष 2023 की बधाई

नई आशा के साथ देवभूमि उत्तराखंड के विकास के लिए समर्पित भाव के साथ कार्य करना होगा।

देहरादून 31 दिसम्बर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने समस्त प्रदेशवासियों को नववर्ष 2023 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व संध्या में जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने नव वर्ष 2023 में समस्त प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और सभी के जीवन में प्रगति, खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि यह नव वर्ष आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द एवं शांति का मार्ग प्रशस्त करे। उन्होंने कहा की नव वर्ष नए संकल्प के साथ एक नवीन आरम्भ का अवसर है। राज्यपाल ने प्रदेश वासियों से आह्वान किया कि हमें मिलकर नई सोच, नई ऊर्जा और नई आशा के साथ देवभूमि उत्तराखंड के विकास के लिए समर्पित भाव के साथ कार्य करना होगा।

Related Articles

Back to top button