उत्तराखंड समाचार

विद्यार्थियों का हो सर्वांगीण विकास : जोशी

कार्यक्रम माखन लाल चतुर्वेदी की प्रसिद्ध कविता पुष्प की अभिलाषा के विषय पर बुना गया था।

देहरादून। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को देहरादून सहस्त्रधारा रोड़ स्थित टचवुड स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम माखन लाल चतुर्वेदी की प्रसिद्ध कविता पुष्प की अभिलाषा के विषय पर बुना गया था। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि टचवुड विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में सहस्त्रधारा मार्ग पर जाना माना नाम है। 1986 में स्वर्गीय बी0पी0 सक्सेना द्वारा विद्यालय की प्रथम शाखा का शुभारंभ किया गया था जो आज दृढ़शक्ति से तीन शाखाओं से पल्लवित है। हजारों की संख्या में विद्यार्थी तथा अभिभावक विद्यालय की प्रतिष्ठा से जुड़े हुए हैं। पिछले 36 वर्षों में विद्यालय में नए-नए आयाम स्थापित किए हैं। विद्यालय भावी पीढ़ी के अध्ययन के साथ-साथ सांस्कृतिक तथा तथा शारीरिक परिवेश का भी विकास कर रहा है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो। मंत्री जोशी ने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी विद्यालय पीछे नहीं है, यहां के विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार तो प्राप्त कर ही रहे हैं, साथ ही एशियन गेम्स में पहुंचकर विद्यालय के गौरव को और बढ़ा रहे हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों को सभी प्रकार की जैसे-खेल का मैदान, स्विमिंग पूल, आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां से पढ़े हुए विद्यार्थी देश-विदेश में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं और टचवुड स्कूल निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। मंत्री जोशी ने कहा शिक्षा के साथ साथ नैतिक शिक्षा का होना भी जरूरी है। वहीं मंत्री जोशी ने सभी बच्चों को बाल दिवस की बधाई ओर शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंत्री जोशी ने कार्यक्रम संयोजिका, कोरियोग्राफर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, रेशम फेडरेशन अध्यक्ष अजीत चौधरी, निदेशक अमन सक्सेना, मीनाक्षी सक्सेना, वीर सिंह चौहान, संजय तोडिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581