उत्तराखंड समाचार

मन की बात कार्यक्रम के 100 वें संस्करण की राजभवन में होगी विशेष स्क्रीनिंग

पूर्व के मन की बात कार्यक्रम में जिन लोगों के कार्यों की सराहना की गई है,

देहरादून 23 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम के आगामी 30 अप्रैल को 100 संस्करण पूरे होने वाले हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मन की बात के 100 वें संस्करण को विशेष बनाने के लिए देश के सभी राजभवनों में इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में होने वाले कार्यक्रम के सम्बन्ध में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों के साथ चर्चा की। कार्यक्रम के सम्बन्ध में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों जानकारी देते हुए बताया कि मन की बात कार्यक्रम के 100 वें संस्करण की राजभवन में विशेष स्क्रीनिंग होगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल मुख्य अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में प्रसिद्ध लोगों, जनप्रतिनिधियों सहित आदि को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश से, पूर्व के मन की बात कार्यक्रम में जिन लोगों के कार्यों की सराहना की गई है, उन्हें भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पीआईबी द्वारा राजभवन प्रांगण में प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। राज्यपाल ने कहा कि यह हम सभी का गर्व का विषय है कि हम मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड के साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने रेडियो को एक पहचान दी है। रेडियो की लोकप्रियता धीरे-धीरे कम हो रही थी जो मन की बात के कारण अब बढ गई है। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय से सभी तैयारियां पूर्ण करने को कहा। इस अवसर पर सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन, परिसहाय अमित श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ नितिन उपाध्याय व सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581