उत्तराखंड समाचारधर्म

देवोत्थान एकादशी के पर्व पर की गई भव्य पूजा अर्चना

देवोत्थान एकादशी के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य पूजा अर्चना की गई।

देहरादून 4 नवम्बर। श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर देहरादून में आज महंत रविंद्र पुरी अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के सानिध्य में कार्तिक मास की देवोत्थान एकादशी के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य पूजा अर्चना की गई। दिगंबर दिनेश पुरी ने अवगत करवाया कि आज मंदिर प्रांगण में भव्य सिंहासन पर मां तुलसा जी संग शालिग्राम प्रभु को विराजमान किया गया. इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने उनको धूप दीप पुष्प पुष्प माला इत्यादि श्रृंगार की सामग्री अर्पण की गई और साथ ही मूंगफली, मूली, सिंघाड़े, रेवड़ी इत्यादि अर्पण कर पवित्र धूप दीप दर्शा कर मनोकामना पूर्ण की प्रार्थना की। पूजा अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा अनुसार मां तुलसा जी के सिहासन की अपनी श्रद्धा अनुसार पांच 11, 31, 108 परिक्रमा कर पूजा अर्चना की। साथ में ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप भी किया. आज प्रातः भोर से ही यह कार्यक्रम चलता रहा। कहते हैं विगत 4 माह से सोए हुए थे वो आज निद्रा से जागृत होते हैं. इसीलिए इस एकादशी को देवोत्थान एकादशी भी कहा जाता है. आज ही के दिन से शुभ कार्य विवाह मुहूर्त आदि भी प्रारंभ हो जाते हैं। वर्ष भर में मात्र निर्जला एकादशी एवं देवोत्थान का बड़ा महत्व होता है। मंदिर प्रांगण में आज मां तुलसा जी एवं शालेग्राम प्रभु का विवाह आचार्य भारत भूषण भट्ट द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ संपन्न हुआ। पूजा अर्चना मातृशक्ति द्वारा किया गया. जिसमें पवित्र हवन कुंड की शालिग्राम प्रभु जी और तुलसा माता को अपनी अपनी गोद में लेकर मातृशक्ति ने अग्नि की परिक्रमा कर फेरों की रस्म अदा की. इस अवसर पर श्रृंगार की सामग्री मिष्ठान इत्यादि भेंट की गई और अंत मे हवन भी किया गया। इस अवसर पर दिगंबर भागवत पुरी, दिगंबर दिनेश पुरी, पंडित आशीष उनियाल, भारत भूषण, सुनील गोयल, नवीन गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, अल्पना अग्रवाल, कांता अग्रवाल, श्रीमती प्रेमलता मित्तल, रिचा शर्मा, दीपक मित्तल, रीना मित्तल, मिस्टी मित्तल, आराध्य मित्तल, अवंतिका मित्तल, अंजना मित्तल, यामियां मित्तल, मेघा गर्ग, दिलीप सैनी, अनिल गोयल, शरद पंकज शर्मा, वीरू गोयल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581