उत्तराखंड समाचारधर्म

शोभायात्रा के दृष्टिगत यातायात प्लान जारी

। श्री गुरुनानक देव जी महाराज के जयन्ती उत्सव पर 05 नवंबर को राजधानी दून मे निकलने वाली शोभायात्रा

देहरादून 4 नवम्बर। श्री गुरुनानक देव जी महाराज के जयन्ती उत्सव पर 05 नवंबर को राजधानी दून मे निकलने वाली शोभायात्रा के दृष्टिगत यातायात प्लान जारी कर दिया गया हैं।
शोभायात्रा का रुट- गुरुद्वारा पटेलनगर से सहारनपुर चौक – प्रिन्स चौक – गांधी रोड़ – दर्शनलाल चौक – पल्टनबाजार – दर्शनी गेट– गुरुसिंह सभा आढ़त बाजार।
1. गुरुद्वारा पटेलनगर से शोभायात्रा के मुख्य मार्ग पर पहुंचने पर पटेलनगर मंडी व लालपुल से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को कमला पैलेस की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
2. शोभायात्रा के मातावाला बाग से सहारनपुर चौक के मध्य पहुंचने पर बल्लीवाला से सहारनपुर चौक आने वाले यातायात को कमला पैलेस/बल्लूपुर की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
3. शोभायात्रा के आढ़त बाजार व प्रिन्स चौक के मध्य पहुंचने पर पटेलनगर मंडी,लालपुल व बल्लीवाला से कोई भी ट्रैफिक सहारनपुर चौक प्रिन्स चौक की ओर नही जायेगा।
4. शोभायात्रा के प्रिन्स चौक पास करने पर पटेलनगर मंडी,लालपुल व बल्लीवाला से यातायात को सामान्य किया जायेगा व सीएमआई से प्रिन्स चौक तहसील चौक जाने वाले वाहनो को एमकेपी की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
5. शोभायात्रा के तहसील चौक पहुंचने पर प्रिन्स चौक से दर्शनलाल की ओर जाने वाले यातायात को द्रोण कट से दून चौक होते हुए भेजा जायेगा।
6. शोभायात्रा के दर्शनलाल चौक व घंटाघर के मध्य होने पर बुद्धा चौक से घंटाघर जाने वाले यातायात को लैन्सडॉन चौक की ओर भेजा जायेगा, व तहसील चौक से घंटाघर जाने वाले वाहनो को दर्शनलाल चौक से लैन्सडॉन चौक की ओर भेजा जायेगा।
7. शोभायात्रा के घंटाघर से पल्टन बाजार में पूर्णतः प्रवेश करने पर सभी डायवर्ट स्थलो से यातायात को सामान्य किया जायेगा।
8. शोभायात्रा के दर्शनी गेट से आढ़त बाजार गुरुद्वारा पहुंचने पर सहारनपुर चौक से प्रिन्स चौक जाने वाले यातायात को शोभायात्रा के साथ साथ रोककर दाहिनी ओर से भेजा जायेगा।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581