उत्तराखंड समाचार

दून में आठ स्थानों पर 108 एंबुलेंस तैनात

वहीं खुशियों की सवारी को भी अलर्ट पर रखा गया है।

देहरादून। उत्तराखंड में दीपावली के मद्देनजर 108 एंबुलेंस एवं खुशियों की सवारी सेवा को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रदेश में 272 एंबुलेंस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 108 एंबुलेंस का संचालन करने वाली कंपनी कैंप के जीएम प्रोजेक्ट ने अफसरों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। दून में सर्वे चौक, जाखन, घंटाघर, रायपुर, बल्लुपुर चौक, प्रेमनगर, विधानसभा, रेसकोर्स में एंबुलेंस 24 घंटे तैनात रहेगी। वहीं खुशियों की सवारी को भी अलर्ट पर रखा गया है। पिछली दिवाली पर 1139दिवाली पर सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टर 24 घंटे तैनात रहेंगे। अस्पतालों में अतिरिक्त पैरामेडिकल और अन्य स्टाफ की भी ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा बाकी डॉक्टर और स्टाफ भी ऑनकॉल उपलब्ध रहेंगे। ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें अस्पताल बुलाया जा सके। वहीं, 108 सेवा की एंबुलेंस में भी अतिरिक्त स्टाफ तैनात रहेगा। दिवाली पर पिछले सालों में हुई घटनाओं के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने जरूरी व्यवस्थाएं की हैं। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जिला अस्पताल के कोरोनेशन और गांधी शताब्दी अस्पताल परिसर, प्रेमनगर उपजिला अस्पताल, रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत विभिन्न सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी में अतिरिक्त डॉक्टर और स्टाफ तैनात रहेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि दिवाली को देखते अस्पतालों में जरूरी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। वहीं, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना और उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि अस्पताल में दिवाली को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों और स्टाफ की तैनाती के लिए निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि दिवाली सुरक्षित तरीके से मनाएं। पटाखे और आतिशबाजी से दूर रहने की कोशिश करें। दीप जलाकर और मिठाई पकवान बांटकर दिवाली मनाएं। लोगों को 108 एंबुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया था।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581