उत्तराखंड समाचारक्राइम

ठग ने खुद को बताया परिचित, खाते में रुपये डालने का झांसा देकर निकाले लिए सवा लाख रुपये

ओमकार को लगा कि उनकी परिचित एक डाक्टर का नाम भी पूजा है।

रुड़की। आनलाइन ट्रांजेक्शन को लेकर पूरी जानकारी न रखने वाले लोग साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं। शुक्रवार को ठगों ने परिचित बनकर एक व्यक्ति के खाते से सवा लाख रुपये साफ कर दिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर सेल और कोतवाली रुड़की पुलिस से की है।
सिविल लाइंस जादूगर रोड निवासी ओमकार ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को पूजा का पति बताया। जब उन्होंने कहा कि कौन पूजा, तो व्यक्ति ने बताया कि आप पहचान नहीं रहे हो। ओमकार को लगा कि उनकी परिचित एक डाक्टर का नाम भी पूजा है। उन्हें लगा शायद उनके पति ही बोल रहे हैं। व्यक्ति ने कहा कि उनका आनलाइन अकाउंट नहीं है। वह उनके खाते में 50 हजार रुपये डलवा रहे हैं। इसके लिए क्यूआर कोड आदि मांगा।
उन्होंने व्यक्ति की बातों पर विश्वास कर दिया। जैसे ही उन्होंने डिटेल दी चार बार में उनके अकाउंट से सवा लाख रुपये निकल गए। उन्होंने इसकी शिकायत साइबर सेल और कोतवाली रुड़की पुलिस से भी की।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581