उत्तराखंड समाचार

रेलवे ने दी त्योहार पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन को मंजूरी

आगामी 23 अक्तूबर को धनतेरस, 24 को दीपावली तथा 30 को छठ पूजा मनाई जाएगी।

देहरादून, 16 अक्टूबर। दीपावली और छठ पूजा के त्योहार को देखते हुये रेलवे ने देहरादून से मुजफ्फरपुर और हावड़ा के बीच त्योहार पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी है। आगामी 23 अक्तूबर को धनतेरस, 24 को दीपावली तथा 30 को छठ पूजा मनाई जाएगी। बिहार और पश्चिम बंगाल में भी दीपावली और छठ पूजा को लेकर काफी उत्साह रहता है। इसीलिए पश्चिम बंगाल और बिहार आने जाने वाली सारी ट्रेनों में इस समय भारी भीड़ चल रही है। इन गाड़ियों में रिजर्वेशन के बाद आरएसी और वेटिंग भी काफी पले से फुल चल रही हैं। गाड़ियों में भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने देहरादून से बिहार के मुजफ्फरपुर और देहरादून से पश्चिम बंगाल के हावड़ा रेलवे स्टेशन तक त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी है। रेलवे मुख्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार देहरादून से मुजफ्फरपुर के लिए 20 और 23 अक्तूबर की शाम सवा पांच बजे त्योहार स्पेशल ट्रेन चलेगी। मुजफ्फरपुर से यही ट्रेन 21 और 24 अक्तूबर में रात 8.30 बजे देहरादून के लिए रवाना होगी। उधर, देहरादून से 20 और 27 अक्तूबर की रात 12 बजे हावड़ा के लिए और 21 तथा 28 अक्तूबर को हावड़ा से वापसी में यही ट्रेन दिन में 12.30 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेगी। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम ने त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन को रेलवे मुख्यालय से मंजूरी मिलने की पुष्टि की है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581