उत्तराखंड समाचार

कालाढूंगी विधायक ने किया सीएम के ऐतिहासिक निर्णयों का स्वागत

इस मंशा के पीछे उत्तराखंड राज्य का चहुमुखी विकास कर देश के अग्रणी राज्यो में सुमार करना है।

देहरादून। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा लगातार किये जा रहे ऐतिहासिक निर्णयों का स्वागत करते हुए कहा मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद से आज तक लगातार जनहितकारी फैसले लेते हुए अब राज्य की सभी विधानसभाओं के विधायकों से उनके क्षेत्र की दस महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं की सूची मांग कर अपनी युवा सोच और विकासपरक कार्यशैली का परिचय दिया है। भगत ने कहा अपने ऐतिहासिक फ़ैसलों से मुख्यमंत्री धामी प्रदेश की जनता का हर बार विश्वास जीतने में कामयाब रहे हैं, इसी का नतीजा है प्रदेश भर में आम जनता उनको धाकड़ धामी कह कर संबोधित करती है। आज ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री धामी ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास एवं सबका प्रयास के मूल मंत्र को सिद्ध करते हुए राजनीतिक परिपक्वता का परिचय देते हुए प्रदेश के सभी विधायकों को पत्र लिखकर अपने अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी दस विकास योजनाओं के प्रस्ताव देने का अनुरोध कर पक्ष समेत विपक्ष के विधायकों के दिल में भी जगह बनाकर प्रदेश के मुखिया होने का जो दायित्व निभाया है वह काबिल ए तारीफ है, उनकी इस मंशा के पीछे उत्तराखंड राज्य का चहुमुखी विकास कर देश के अग्रणी राज्यो में सुमार करना है। विधायक भगत ने कहा मुख्यमंत्री धामी के इस विकासपरक सोच वाले फैसले के बाद पक्ष विपक्ष सभी जनप्रतिनिधियों के पास अपने क्षेत्र में जनहित की योजनाओं को धरातल में उतारने का सुनहरा मौका है। वो स्वयं भी आम जनता से रायसुमारी कर अपनी विधानसभा के लिए लाभप्रद महत्वाकांक्षी योजनाओं को जल्द मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत करेंगे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581