एंटरटेनमेंट

Bigg Boss 15: भरी महफिल में Oops मोमेंट का शिकार हुईं शमिता शेट्टी, देवोलीना ने राखी को कहा ‘घटिया’

फिनाले करीब आते ही बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) मेकर्स कंटेस्टेंट्स को एक के बाद लगातार कई टास्क दे रहे हैं। इस हफ्ते घरवालों को टिकट टू फिनाले का नया टास्क मिला है और आज रात इसे पूरा करते-करके कंटेस्टेंट्स आपस में उलझते हुए नजर आएंगे। इसी के साथ घर की फीमेल कंटेस्टेंट्स को भी ऐसा टास्क मिलने वाला है, जिससे घर की रौनक ही बढ़ जाएगी। कुल मिलाकर मेकर्स ने बिग बॉस 15 के अपकमिंग एपिसोड को खास बनाने के लिए खूब मेहनत की है। मेकर्स ने आज रात के एपिसोड के कई प्रोमो रिलीज किए हैं। 

टूट जाएंगी देवोलीना 

टिकट टू फिनाले टास्क में रश्मि देसाई और उमर रियाज एक-दूसरे का साथ देंगे। दोनों मिलकर अभिजीत बिचुकले को भी अपनी साइड ले आएंगे। ये देखकर देवोलीना काफी भड़क जाएंगी। दोस्तों की दगाबाजी देखकर आज रात देवोलीना भट्टाचार्जी के सब्र का बांध टूट जाएगा। इस दौरान तेजस्वी प्रकाश उन्हें कंधा देंगी। 

देवोलीना और राखी में लड़ाई 

अभिजीत बिचुकले से मिले धोखे का गुस्सा देवोलीना भट्टाचार्जी घर की सबसे चुलबुली सदस्य राखी सावंत पर निकालने वाली हैं। सामने आए एक प्रोमो में देवोलीना भट्टाचार्जी और राखी सावंत बुरी तरह बहस करती हुई नजर आ रही हैं। दोनों एक-दूसरे को घटिया और सड़ेली कहकर बुला रही हैं। बिग बॉस 15 के नए एपिसोड में राखी और देवोलीना चूहे-बिल्ली की तरह लड़ने वाली हैं। 

ऊप्स मोमेंट का शिकार होंगी शमिता शेट्टी 

बिग बॉस 15 के मेकर्स घर की फीमेल कंटेस्टेंट्स को एक टास्क देंगे। इस टास्क में घर की हसीनाओं को एक रैम्प वॉक करना होगा। इसके लिए उन्हें खुद को संवारने के लिए कुछ ही मिनट मिलेंगे। एक प्रोमो में इस टास्क की भी झलक देखने को मिली है। इस प्रोमो में साफ दिख रहा है कि टास्क पूरा करते हुए शमिता शेट्टी ऊप्स मोमेंट का शिकार हो जाएंगी। इस दौरान शमिता बात को बड़ी ही चतुराई के साथ संभाल भी लेंगी। 

Source

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581