उत्तर प्रदेश समाचार

संगठन विस्तार के लिये आम आदमी पार्टी ने किया बैठक का आयोजन

बैठक में कई वार्ड अध्यक्षों के नाम पर सहमति बनी।

देहरादून। संगठन विस्तार को लेकर आज आम आदमी पार्टी डोईवाला द्वारा डोईवाला विधानसभा के अध्यक्ष सरदार प्यारा सिंह के आवास पर बैठक का आयोजन किया। बैठक में 2023 में होने वाले नगर पालिका चुनाव को लेकर एवं डोईवाला नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले जितने भी वार्ड हैं सभी वार्ड अध्यक्षों के गठन को लेकर चर्चा की। डोईवाला विधानसभा के अध्यक्ष सरदार प्यारा सिंह ने बताया कि 2023 में नगर पालिका नगर पंचायतों के चुनाव होने हैं। संगठन विस्तार को लेकर बड़ी तेजी से कार्य किया जा रहा है, इसी को लेकर आज बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें वार्ड अध्यक्षों के बारे में चर्चा की गई। बैठक में कई वार्ड अध्यक्षों के नाम पर सहमति बनी। सरदार प्यारा सिंह ने बताया कि जो भी वार्ड अध्यक्ष बनेगा, वही सभासद प्रत्याशियों के नाम संगठन को देगा और उसी नाम पर विस्तार से चर्चा करके सभासद का चुनाव लड़ा जाएगा। जिन लोगों के वार्ड अध्यक्षों के किये नाम सामने आए हैं वह इस प्रकार है की डोईवाला नगर पालिका के वार्ड नंबर 1 से राजन गुप्ता, वार्ड नंबर 2 से राकेश कुमार ,वार्ड नंबर 11 से दीपा देवी, वार्ड नंबर 13 से शिवा ढिंगिया, वार्ड नंबर 16 सचिन लोधी, वार्ड नंबर 18 सोनू कुमार, वार्ड नंबर 19 दीपक कुमार, और वार्ड नंबर 20 से राजेश कुमार का नाम सामने आया है। बाकी वार्ड अध्यक्षों के नाम भी 30 सितंबर तक फाइनल कर दिए जाएंगे। जिसकी सूचना जल्द प्रदेश कार्यालय को दे दी जाएगी। बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, आप नेत्री सोनी कुरैशी मेडम, डोईवाला नगर पालिका के पूर्व सभासद सोशल मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा के अलावा कई कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581