उत्तराखंड समाचार

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर वॉक फॉर हार्ट कार्यक्रम का आयोजन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 29 सितम्बर। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर देहरादून के क्लेमन टाउन में आयोजित वॉक फॉर हार्ट कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर मंत्री जोशी ने वॉक फॉर हार्ट की जागरूकता रैली का फ्लैग ऑफ भी किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विश्व हृदय दिवस के अवसर पर वेलमेड हॉस्पिटल व डॉ. चेतन शर्मा द्वारा लोगों को जागरुक करने के लिए वॉक फॉर हार्ट का आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते करते हुए मंत्री जोशी ने कहा कि कुछ सालों पहले हार्ट अटैक सिर्फ बुजुर्गों में ही सुनाई देता था,लेकिन अब यह बीमारी युवाओं में भी हो रही है। यह जानकर अत्यधिक कष्ट होता है कि ये बीमारियां हमारी युवा पीढ़ियों को अकाल मौत के मुंह में धकेल रही है। मंत्री जोशी ने कहा कि डॉक्टर चेतन शर्मा ना सिर्फ अस्पताल में आने वाले मरीजों की जान बचा रहे हैं, बल्कि ऐसे जागरुकता कार्यक्रम चलाकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। मंत्री जोशी ने कहा परिवार और सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ आपकी ये भी जिम्मेदारी है, कि आप अपनी सेहत का ख्याल रखें, उसे स्वस्थ रखें। जब आप लोग स्वस्थ रहेंगे, तभी हमारे देश तरक्की करेगा। इसलिए अपने दिल का ख्याल रखें, सही खान पान और सही जीवनशैली को आपनाएं। बीमारी के कुछ भी संकेत दिखें तो सीधा अस्पताल आकर डॉक्टर को दिखाएं। इस अवसर पर वेलमेड हॉस्पिटल ने मंत्री गणेश जोशी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर डॉ चेतन शर्मा, ब्रिगेडियर देवेंद्र पांडे, कर्नल सुरेश त्यागी, कर्नल एच.एस. बड़थ्वाल, महेश पांडेय सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581