उत्तराखंड समाचार

विकास कार्यो पर सीएम की मॉनिटरिंग पारदर्शिता का परिचायक : महेंद्र भट्ट

स्मार्ट सिटी समेत सभी केंद्र की निर्माण योजनाओं पर सीएम धामी का व्यक्तिगत रूप

देहरादून, 14 सितम्बर। भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में लापरवाही दिखाने वाली कार्यकारी संस्थाओं से कार्य वापिस लेने का स्वागत किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि स्मार्ट सिटी समेत सभी केंद्र की निर्माण योजनाओं पर सीएम धामी का व्यक्तिगत रूप में मॉनिटरिंग कर सख्त एक्शन लेना दर्शाता है, हमारी संवेदनशील सरकार विकास कार्यों को लेकर कोई कोताई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होने मुख्यमंत्री के आदेशों के अनुरूप लोक सेवा आयोग द्धारा यूकेएसएसएससी की लंबित सभी 23 भर्तियों का एक सप्ताह में कैलेंडर जारी करने के निर्णय को भी पारदर्शी, व्यवस्थित व निष्पक्ष परीक्षा प्रक्रिया की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। श्री भट्ट ने कहा कि स्मार्ट सिटी में कार्यों की धीमी गति को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात कर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी पुष्टि होने पर सरकार द्धारा दो प्रमुख कार्यकारी संस्था ब्रिज एंड रूफ व हिंदुस्तान स्टील वर्क्स कन्स्ट्रकशन से सभी काम वापिस लेने की कार्यवाही की है। उन्होने ज़ोर देते हुए कहा कि जो वर्किंग ऐजेंसियाँ स्मार्ट सिटी के कामों को भी स्मार्टली करने में अक्षम है उनपर कड़ी कार्यवाही का होना शत प्रतिशत सही कदम है। उन्होने कहा, केंद्र के सहयोग वाली और राज्य सरकार की सभी बड़ी विकास परियोजनाओं को मुख्यमंत्री जी का स्वयं मॉनिटरिंग करना दर्शाता है कि वह प्रदेश के विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहे कि ये दशक उत्तराखंड का दशक है और 2025 तक उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी बनाने के लक्ष्य के प्रति कृत संकल्प हैं। भाजपा अध्यक्ष श्री भट्ट ने लोक सेवा आयोग द्धारा यूकेएसएसएससी से स्थानांतरित हुई सभी 23 परीक्षाओं का कैलेंडर एक हफ्ते में जारी करने का स्वागत किया। उन्होने कहा कि आयोग का यह निर्णय मुख्यमंत्री धामी व उनकी सरकार के शीघ्र ही युवाओं के भविष्य से जुड़ी पारदर्शी व सुचितापूर्ण परीक्षा प्रक्रिया निर्माण करने को लेकर गंभीरता का परिणाम है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581