उत्तराखंड समाचार

कन्याकुमारी से कश्मीर तक आयोजित की जा रही ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ : पीके अग्रवाल

चार सितंबर को दिल्ली में आयोजित होंगी ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ : पीके अग्रवाल

देहरादून। भारत जोड़ो यात्रा के मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री पीके अग्रवाल ने राजधानी देहरादून में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी के शीर्ष नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ आयोजित की जा रही हैं। यह यात्रा आपने आप में एक नया इतिहास रचने जा रही हैं। पीके अग्रवाल ने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। जातिवाद और धार्मिक उन्माद के जरिये देश को बांटने की चाल चली जा रही है। देश की अखंडता को कायम रखने, सीमाओं की सुरक्षा के साथ ही आमजन के ज्वलंत मुद्दों को उठाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार देश के संस्थानों को आये दिन बेच रही है। फिर से देश को गुलामी की ओर धकेला जा रहा है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना के जरिये सेना में अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया भी मजाक बनकर रह गई है। उत्तराखंड में अग्निवीर परीक्षा को लेकर एसडीएम से हुई झड़प को लेकर जिला प्रशासन द्वारा एसडीएम के विरुद्ध कोई कार्यवाही ना किए जाने पर राज्य के लोगों में गहरा आक्रोश है। पीके अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह से देश में नफरत फैलाई जा रही है। उसे देखते हुए भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन जरूरी हो गया था, जिसके लिए कांग्रेस पार्टी आगे आयी और इस यात्रा का आयोजन किया। भारत जोड़ो यात्रा के लिए लोगों के बीच जाकर जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। श्री अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस  यात्रा में कोई भी शामिल हो सकता है। कांग्रेस पार्टी देश की जनता से चार सितंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का आह्वान करती हैं। चार सितंबर की रैली देश की जनता के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464