आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

10 वर्षो से फरार चल रहे वारण्टी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून, 25 अक्टूबर। 10 वर्षो से फरार चल रहे वारण्टी अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। अभियुक्त के विरुद्ध वर्ष 2013 में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज हुआ था। अभियोग के विचारण के दौरान अभियुक्त न्यायालय के समक्ष पेश न होकर फरार चल रहा था। अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध गैर जमानती वारेंट जारी किया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशों पर वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा पशु क्रूरता के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त फरमूद पुत्र मजीद, निवासी ग्राम हलवाना रोड, मुस्लिम कॉलोनी, छूटमलपुर, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त फरमूद के विरुद्ध वर्ष 2013 में धारा 504, 506 भादवि एवं धारा 11(घ), 6 पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। उक्त मामले में अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में पेश न होकर लगातार फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर-जमानतीय वारंट जारी किया गया था।

 

 

 

Related Articles

Back to top button