आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

अवैध खुखरी के साथ 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून, 25 अक्टूबर। दून पुलिस ने अवैध खुखरी के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। अभियुक्त पूर्व में भी चोरी के अपराध में जेल जा चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त, चैकिंग अभियान चलाकर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में विकासनगर पुलिस द्वारा भगत सिंह कॉलोनी के पीछे कैनाल रोड हरिपुर के पास गश्त के दौरान।चोरी की फिराक में घूम रहे अभियुक्त सावेज पुत्र स्व. जिशान निवासी जामा मस्जिद के पास सहसपुर जिला देहरादून उम्र 21 वर्ष को 01 अवैध खुखरी के साथ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर पर मुकदमा अपराध सख्या 326/2026 अन्तर्गत धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा नशे की पूर्ति के लिए वह चोरी की फिराक में घूम रहा था तथा लोगों को डराने के लिए उसने अपने पास उक्त खुंखरी को रखा था। गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जेल जा चुका है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button