आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारऋषिकेशखबर हटकरखेल

विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी : डॉ. धन सिंह रावत

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास

पौड़ी।  कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय भ्रमण के पहले दिन ग्राम कनकोट में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम नौगांव पज्याणा और कनकोट में ग्रामीणों से जनसंपर्क कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी और गांव-गांव तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पहले क्षेत्र विकास की दृष्टि से काफी पीछे था, लेकिन अब विभिन्न गांवों में सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को गति दी जा रही है। इसमें क्षेत्र की जनता का सहयोग और विश्वास महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने बताया कि खण्डगांव से सौलसैण तक दो किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण 99.87 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके अलावा खण्डगांव के पैदल मार्ग पर कार्य, ग्राम कनकोट में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने तथा कनकोट और धौलाण गांव के मध्य स्थित पंचायत भवन की सुरक्षा के लिए सात लाख रुपये की लागत से कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे। भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों को कंडारस्यूं पंपिंग योजना, पैठाणी स्थित राहु मंदिर की कलश यात्रा और बूंखाल कालिका माता मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में क्षेत्रवासियों की सहभागिता से स्थानीय परंपराओं को मजबूती मिलती है। इस दौरान ग्राम कोटी, बगेली और सलोन के महिला मंगल दलों को संस्कृति सामग्री भी वितरित की गई। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक कोटद्वार के अध्यक्ष पंकज रावत, उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष मातवर सिंह रावत सहित विजय रौथाण, कमल कंडवाल और अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581