उत्तराखंड समाचार

वार्डों में तिरंगा लगवाने के लिये कार्ययोजना बनाने के निर्देश

15 अगस्त 2022 तक ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के प्रत्येक घरों में “हर घर तिरंगा” से लगाये जाने हेतु नागरिकों को प्रेरित करना सुनिश्चित करेंगे।

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने एनआईसी सभागार में उपस्थित अधिकारियों को जनपद में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पंचायतीराज विभाग को ग्रामीण स्तर तथा नगर निगम को अपने-अपने वार्डों में तिरंगा लगवाने हेतु कार्ययोजना बनाते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बच्चों के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाने के निर्देश दिए तथा समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में तैनात अधिकारी/कर्मचारी के द्वारा तिरंगा को सही तरह से लगाने तथा निस्तारण करने के बारे में भली-भांति बताएं जिस हेतु उन्होंने वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत कार्यक्रम के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के प्रत्येक घरों में “हर घर तिरंगा” से लगाये जाने हेतु नागरिकों को प्रेरित करना सुनिश्चित करेंगे। एनआईसी सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर, मुख्य विकास अधिकारी झरना कमंठान, पुलिस अधीक्षक काईम विशाखा, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, जिला पंचायतीराज अधिकारी एमएम खान, मुख्य शिक्षा अधिकारी मुकुल सती सहित संबंधित समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581