उत्तराखंड समाचारक्राइम

मारपीट कर कार से फेंकने का आरोप, मुकदमा दर्ज

इंस्पेक्टर पटेलनगर रविंद्र यादव ने बताया कि तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

देहरादून। एक व्यक्ति ने मारपीट कर चलती कार से फेंकने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। संजीत कुमार निवासी चक्की टोला ने पटेलनगर थाने में तहरीर दी। कहा कि 14 जुलाई की रात वह अपने घर के बाहर बैठे थे। वहां पर लवीश मलिक, अभिषेक पंडित, अमन व उनका एक साथी कार से पहुंचे। आरोप है कि पीड़ित को कार में बैठा लिया। इसके बाद अलग-अलग जगहों पर ले जाकर मारपीट की। बाद में पिस्टल दिखाकर हरिद्वार रोड पर चलती कार से फेंक दिया। इंस्पेक्टर पटेलनगर रविंद्र यादव ने बताया कि तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581