उत्तराखंड समाचार

बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हैं संकल्पबद्ध : रेखा आर्या

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना की धनराशि लाभार्थियों के खातों में अविलंब करें हस्तांतरित : रेखा आर्या

देहरादून, 10 जून। उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय सचिव को पत्र जारी करते हुए उन्हें मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के लाभार्थियों के खातों में धनराशि अविलंब हस्तांतरित करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय सचिव को जारी पत्र में कहा गया है कि लोक सभा चुनाव-2024 में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाने के कारण वात्सल्य योजना का लाभ प्राप्त करने वाले बच्चो के खातों में विगत 3 माह मार्च, अप्रेल और मई जिसमे क्रमशः 5917, 5864 एवं 5862 लाभार्थी सम्मलित हैं उनके खाते में धनराशि नही डाली जा सकी है। ऐसे में विभागीय सचिव जल्द से जल्द वात्सल्य लाभार्थियों को देय धनराशि रू० 5,29,29,000/- का भुगतान अविलंब जारी करना सुनिश्चित करें। विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह एक महत्वाकांक्षी योजना है। यह योजना कोरोना काल मे शुरू की गई थी। जिसका लाभ हमारे राज्य के ऐसे नौनिहाल जिन्होंने अपने माता-पिता को किन्ही कारणवश खोया है प्राप्त करते हैं। लेकिन राज्य में आचार संहिता लगने के कारण यह धनराशि उनके खातों में हस्तांतरित नही हो पाई थी। चूंकि अब आचार संहिता हट गई है, ऐसे में सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि विगत 3 महीने मार्च, अप्रैल और मई माह की राशि को अविलंब नौनिहालों के खातों में भेजे। कहा कि मुख्यमंत्री धामी मामा और वह स्वयं बुआ के रूप में बच्चों के साथ सदैव मजबूती के साथ खड़े हैं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581