उत्तराखंड समाचार

गीतों की संख्या बढ़ाने से बढ़िया गीतों का स्तर बढ़िया होना चाहिए : नरेंद्र सिंह नेगी

अपने विचार व्यक्त करते हुये नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि उनका यह गीत 20 वीं सदी का गीत है।

देहरादून। वरिष्ठ लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के नए वीडियो एल्बम स्याळी रामदेई का विमोचन हरिद्वार रोड के होटल एमजे रेजिडेंसी में किया गया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि उनका यह गीत 20 वीं सदी का गीत है। जिसे 21 वी सदी में प्रस्तुत किया गया है। नई पीढ़ी बेहतर काम कर रही है नई तरह के गीत लेकर आ गई है। लेकिन वह उस पीढ़ी के लिए लगातार लिखना चाहते हैं। जिनके लिए अब गीत नहीं लिखे जा रहे हैं। एक अच्छे कलाकार का यह दायित्व है कि वह लगातार अलग-अलग वैरायटी के गीत लाते रहे। गीतों की संख्या बढ़ाने से बढ़िया गीतों का स्तर बढ़िया होना चाहिए। तभी समाज में एक अच्छे कलाकार के रूप में स्वीकृति मिल सकती है। नेगी दा ने अपने चार दशक लंबे गायन कैरियर को भी याद किया और कहा वह लगातार काम करते रहना चाहते हैं। गीत में अभिनय करने वाले कलाकार वेद प्रकाश वेद वाल ने भी अपनी बात रखी। गीत के निर्देशक कविलाष नेगी, सिनेमैटोग्राफर गोविंद नेगी समेत गीत की पूरी टीम मौजूद रही। गीत काफी कर्णप्रिय बन पड़ा है। मौके पर नंदकिशोर हटवाल, ओम प्रकाश सेमवाल, उषा नेगी, विपिन बलूनी, राजू गुसाईं, गणेश खुगसाल गणी, रजनीकांत सेमवाल, संजू सिलोड़ी, अंजलि खरे, मशकबीन प्रोडक्सन के कमल जोशी, गोविंद नेगी, सोहन चौहान, सुभाष पांडे, विनोद चौहान, रणजीत रावत, रोहित चौहान आदि मौजूद थे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581