उत्तराखंड समाचार

एम्स की नवनियुक्त निदेशक ने की उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात

हाईटेक मशीनों एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों के बारे में जानकारी दी|

देहरादून 17 जुलाई। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश की नवनियुक्त निदेशक प्रोफेसर डा. मीनू सिंह ने आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से देहरादून स्थित उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने एम्स ऋषिकेश में निदेशक पद का पदभार ग्रहण करने पर डॉ मीनू सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने निदेशक से एम्स ऋषिकेश में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं संबंधित गतिविधियों पर बातचीत की। निदेशक ने एम्स ऋषिकेश में वर्तमान में विश्वस्तरीय सुविधाओं, हाईटेक मशीनों एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों के बारे में जानकारी दी|विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि एम्स ऋषिकेश में पहाड़ से उपचार कराने के लिए पहुंचे मरीजों को त्वरित गति से चिकित्सीय लाभ दिया जाना आवश्यक है साथ ही आम जनमानस को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो यह सुनिश्चित किया जाना भी जरूरी है। विधानसभा अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की निदेशक के पद पर रहकर डा. मीनू सिंह एम्स ऋषिकेश की स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगी।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581