उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

विभिन्न विषयों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।

देहरादून 11 जुलाई। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने विशेष तौर पर अग्निपथ योजना के अंतर्गत 19 अगस्त से उत्तराखंड में होने वाली अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया का शुभारंभ कोटद्वार से किए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया को वृहद रूप दिया जाना चाहिए जिससे अधिक से अधिक संख्या में प्रदेश के युवा अपने सपनों को साकार करते हुए अग्निपथ योजना से जुड़ सकें। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता की जिसमें कोटद्वार क्षेत्र में पुरानी पेयजल लाइनों को बदले जाने, कृषि भूमि व आवासीय भवनों के ऊपर से 11व 32 केवी हाईटेंशन लाइनों को शिफ्ट किए जाने, सिंचाई गूलों की मरम्मत एवं नई गूलों के निर्माण, मुख्य सड़क मार्गों का निर्माण, कलालघाटी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज का नाम शहीद लांस नायक धनवीर सिंह राणा किए जाने सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान के बारे में बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी विषयों पर उचित कार्यवाही को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त किया।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581