उत्तराखंड समाचार

यूएई दूतावास में डिप्टी चीफ ऑफ मिशन एवं उत्तराखण्ड स्थानिक आयुक्त के मध्य निवेश एवं आपसी सहयोग के अवसरों पर हुई चर्चा

उत्तराखण्ड और यूएई के बीच निवेश के संभावित क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया गया।

देहरादून। नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में मंगलवार को यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) दूतावास में डिप्टी चीफ ऑफ मिशन श्री माजिद अलनेखैलावी ने उत्तराखण्ड के स्थानिक आयुक्त श्री अजय मिश्रा से मुलाकात की। इस मुलाकात में उत्तराखण्ड और यूएई के बीच निवेश के संभावित क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया गया। स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा ने श्री माजिद अलनेखैलावी को बताया कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के सफल आयोजन के उपरांत राज्य एक नए निवेश गंतव्य के रूप में उभरा है। उत्तराखण्ड राज्य में बेहतर कानून व्यवस्था, सुदृढ़ आधारभूत ढांचा, सुविधायुक्त सड़क संपर्क और अनुकूल नीतिगत माहौल ने देश और विदेश के निवेशकों का विश्वास अर्जित किया है।
श्री अजय मिश्रा ने श्री माजिद अलनेखैलावी को उत्तराखण्ड में संभावित निवेश एवं रोजगार के क्षेत्रों, जैसे वैकल्पिक ऊर्जा, रिन्यूएबल एनर्जी, नॉलेज सिटी इत्यादि के लिए परस्पर सहयोग की संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने राज्य में महत्वपूर्ण कॉरिडोर परियोजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड में कॉरिडोर परियोजनाओं में निवेश के लिए अपार सम्भावनाऐं है।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य में पर्यटन, वेलनेस, बायोटेक्नोलॉजी, फूड प्रोसेसिंग, रिन्यूएबल एनर्जी, रोड़ कनेक्टिीविटी और अवस्थापना विकास, महिला समूह द्वारा स्थानीय उत्पादनों पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रस्तुतीकरण दिया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581