उत्तराखंड समाचार

दो साल से अधर में लटका है पुल निर्माण, गधेरे से हो रही आवाजाही

बारिश के दिनों में गधेरे का जलस्तर बढ़ने पर यातायात बाधित रहता है।

कांडा (बागेश्वर)। खातीगांव-नरगोली-बेड़ीनाग मोटर मार्ग में पुल का निर्माण कार्य दो साल से अधर में लटका है। पुल नहीं होने से वाहन चालक गधेरे से आवाजाही करते हैं। बारिश के दिनों में गधेरे का जलस्तर बढ़ने पर यातायात बाधित रहता है। कई बार क्षेत्रवासी विभाग से पुल का निर्माण कराने की मांग कर चुके हैं। ग्रामीणों ने जल्द पुल नहीं बनने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।बागेश्वर को पिथौरागढ़ जिले से जोड़ने वाली खातीगांव-नरगोली-बेरीनाग सड़क पर नरगोली गधेरे के पास मोटर पुल का निर्माण किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि करीब दो साल पहले पुल निर्माण शुरू हो गया था लेकिन अब तक 10 प्रतिशत काम भी नहीं हो पाया है। पुल नहीं होने के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए गधेरे से रास्ता बनाया गया। पानी से वाहन गुजारने में अक्सर खतर बना रहता है। नदी के पत्थरों के बीच से आने-जाने में गाड़ियों को नुकसान होने का डर भी बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने इस समस्या को विधायक सुरेश गढ़िया के सामने भी उठाया लेकिन अब तक पुल का निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ा सका है। ग्रामीण सुरेश रावत, भास्कर कुमार, नंद राम, मनोहर सिंह आदि ने बताया कि मानसून काल में सड़क बंद होने के कारण आठ हजार से अधिक की जनता प्रभावित होती है।पुल निर्माण का काम ठेकेदार की लेट लतीफी से अधर में लटका है। संबंधित ठेकेदार को नोटिस देते हुए 25 जून तक काम शुरू करने को कहा गया है। तय वक्त तक पुल का काम शुरू नहीं हुआ तो जेई को भेजकर फाइनल रिपोर्ट तैयार की जाएगी और ठेकेदार से वसूली करते हुए उसका नाम काली सूची में डालने की कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581