उत्तराखंड समाचार

योग को बनाये अपने दैनिक जीवन का हिस्सा : सविता कपूर

आज लगभग 197 देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है।

देहरादून। आज कैंट विधानसभा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग दिवस का आयोजन यमुना कॉलोनी के द्वितीय क्लब में किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सविता कपूर ने कहा कि विधानसभा ने पिछले एक हफ्ते से योगतत्वम ट्रस्ट संस्थापक योगगुरु डॉक्टर हिमांशु मोहन सारस्वत के सहयोग से योग शिविर का आयोजन किया जा रहा, और आज इतनी बड़ी संख्या में हम सभी लोग यहां एकत्र हुए है। जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं बाबा रामदेव के प्रयासों से योग को पूरे विश्व मे नई पहचान मिली है और आज लगभग 197 देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है। योग शरीर और दोनों को ऊर्जा प्रदान करता है। मेरी सबसे अपील है योग सिर्फ 21 जून तक ही सीमित न रहे हम इसे दैनिक जीवन मे लाये और प्रत्येक दिन इसके प्रयास से हम इसमें निपुण होंगे। समापन के अवसर पर सभी वरिष्टजनों ने प्रशिक्षण संस्था के साथ आये बच्चो को प्रमाण पत्र दिए। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, विजेंद्र थपलियाल, भोपाल चंद सुमित पांडे शेखर नौटियाल संतोष कोटियाल पार्षद संजय सिंघल महेंद्र कौर कुकरेजा ओमेंद्र भाटी सोनू बाबू राम के साथ अनेक लोगों ने भाग लिया।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581