उत्तराखंड समाचार

22 अगस्त को ईडी कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस पार्टी : मथुरादत्त जोशी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी प्रभारीगणों से अपेक्षा की गई है कि वे कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करेंगे।

देहरादून 18 अगस्त। कांग्रेस पार्टी द्वारा केन्द्र की मोदी सरकार पर अपने पूंजीपति साथियों को संरक्षण दिये जाने एवं विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों (ईडी, सीबीआई, आईटी आदि) का लगातार दुरुपयोग किये जाने का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में 22 अगस्त को देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में प्रातः 11ः00 बजे से विशाल प्रदर्शन के साथ ईडी कार्यालय घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि जिस प्रकार आज केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग विपक्षी दल के नेताओं के परेशान करने के लिए किया जा रहा है उससे इन जांच एजेंसियों की निष्पक्षता एवं कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। केंद्रीय जांच ऐजेंसियों के विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ किये जा रहे लगातार दुरूपयोग का कांग्रेस पार्टी घोर विरोध करती है। उन्होंने यह भी कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा न केवल विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का खुलकर दुरुपयोग किया जा रहा है अपितु अपने सहयोगी पूंजीपतियों को सभी प्रकार का संरक्षण दिया जा रहा है। जिसके विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 22 अगस्त को देशभर में विरोध-प्रदर्शन एवं घेराव कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उत्तराखण्ड राज्य में राजधानी देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में होने वाले विशाल प्रदर्शन एवं घेराव कार्यक्रम की सफलता हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है जिसमें देहरादून महानगर में पूर्व मंत्री श्री मंत्री प्रसाद नैथानी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सूर्यकान्त धस्माना, हरिद्वार में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, परवादून में पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, उधमसिंहनगर में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत, नैनीताल में पूर्व विधायक संजीव आर्य, अल्मोड़ा में पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, चम्पावत में प्रदेश प्रवक्ता गणेश उपाध्याय, पिथौरागढ़ में प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, बागेश्वर में पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, पौडी में प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप, चमोली में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. जीत राम, रूद्रप्रयाग में पूर्व महामंत्री राजपाल बिष्ट, टिहरी में पूर्व प्रत्याशी श्री जयेन्द्र रमोला, रूड़की में प्रदेश कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा एवं पछुवादून में प्रदेश महामंत्री महेन्द्र सिंह नेगी को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी प्रभारीगणों से अपेक्षा की गई है कि वे कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करेंगे।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581