आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

तेजी से आगे बढ़ रही घरेलू एलपीजी कनेक्शनों की ई-केवाईसी प्रक्रिया

उपभोक्ताओं से ई-केवाईसी पूर्ण करने तथा जानकारी के लिए संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क करने की अपील की।

पौड़ी गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में घरेलू एलपीजी कनेक्शनों की ई-केवाईसी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। कुल 2,31,350 उपभोक्ताओं में से 1,82,370 यानी 78 प्रतिशत से अधिक की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। इनमें आईओसीएल के 1,21,756, बीपीसीएल के 37,593 तथा एचपीसीएल के 23,021 उपभोक्ता शामिल हैं। वहीं, 25,555 पीएमयूवाई उपभोक्ताओं में से 22,414 की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने शेष उपभोक्ताओं से संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर ई-केवाईसी प्रक्रिया एवं आगे की व्यवस्था की जानकारी लेने की अपील की है। अधिकृत माध्यमों से ही जानकारी प्राप्त करने का अनुरोध किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि ई-केवाईसी का कार्य काफी हद तक पूरा हो चुका है। शेष उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी के संबंध में संबंधित तेल कंपनियों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से ई-केवाईसी पूर्ण करने तथा जानकारी के लिए संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button