उत्तराखंड समाचारक्राइम

फर्जी नाम से नौकरी करने के मामले में कालाढूंगी में तैनात कांस्टेबल पर पंतनगर में मुकदमा दर्ज

पुलिस महकमे में भर्ती होकर विभाग को झांसा देने का मामला सामने आया है।

रुद्रपुर : नैनीताल जिले में तैनात कांस्टेबल पर किसी अन्य के शैक्षिक अभिलेख के सहारे उत्तराखंड बनने से पहले ही पुलिस महकमे में भर्ती होकर विभाग को झांसा देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पंतनगर थाने में कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष पंतनगर राजेंद्र सिंह ढांगी ने बताया कि ग्राम बंडिया, तहसील खटीमा निवासी चंद्रप्रकाश पुत्र महेन्द्र सिंह ने 14 कार्गीग्रांट हरिद्वार बाइपास रोड देहरादून सतर्कता मुख्यालय को सौंपे शिकायती पत्र में कहा था कि जनपद नैनीताल के कालाढूंगी में तैनात कांस्टेबल राजीव कुमार का वास्तविक नाम सत्यपाल पुत्र शिवदान प्रसाद है। वह ग्राम विरेंद्रनगर गोठा, थाना सितारगंज का निवासी है।सत्यपाल वर्ष, 1990 में राजकीय इंटर कालेज सितारगंज से हाईस्कूल की परीक्षा में बैठा था। जिसमें वह अनुत्तीर्ण हो गया था। सत्यपाल ने राजीव कुमार नाम से दस्तावेज तैयार करके या फिर किसी अन्य के शैक्षिक अभिलेख के सहारे उत्तराखंड बनने से पहले ही पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती होकर नौकरी कर विभाग को झांसा दिया है।उन्होंने राजीव कुमार (सत्यापाल) के सभी अभिलेखों की जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। थानाध्यक्ष पंतनगर राजेंद्र सिंह ढांगी ने बताया कि सतर्कता मुख्यालय के आदेश पर हुई जांच के बाद पंतनगर थाना पुलिस ने कांस्टेबल राजीव कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि जांच सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार को सौंपी गई है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581