आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

डीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा लिया।
गत दिवस जिलाधिकारी श्री अंशुल सिंह ने मुख्यमंत्री के आगामी 21 जून को प्रस्तावित जनपद भ्रमण की तैयारियों के दृष्टिगत दन्या स्थित राजकीय महाविद्यालय एवं रामलीला मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत, पार्किंग, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए तैयारियों को निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के आगमन हेतु प्रस्तावित हेलीपैड स्थल के रूप में चिन्हित खेल मैदान का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा मानकों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएं।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर आर. घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी श्री रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी सौम्या गर्ब्याल जी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button