आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़

दून पुलिस फिर बनी मददगार

दुर्घटना कारित करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

देहरादून। दून पुलिस ने राजधानी देहरादून के राजपुर रोड पर दुर्घटना में घायल हुई महिला को त्वरित कार्यवाही करते हुए अस्पताल पहुंचाकर समय से उपचार उपलब्ध कराया। पुलिस द्वारा की गयी त्वरित सहायता पर महिला के परिजनों ने आभार जताया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रात: यातयात ड्यूटी पर नियुक्त सीपीयू कर्मियों को संचार कट जाखन निकट जोहड़ी कट, राजपुर रोड के पास अज्ञात वाहन द्वारा एक महिला को टक्कर मारकर घायल करने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर ड्यूटी पर नियुक्त हे.कां. विनोद रावत तथा कां. प्रदीप कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे जहां पर घायल महिला मूर्छित अवस्था में सड़क पर पड़ी हुई थी। पुलिस कर्मियो द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल महिला को उपचार हेतु नजदीकी अस्तपताल पहुंचाया, जहाँ उपचार के दौरान काफी देर बाद महिला को होश आने पर उससे प्राप्त सूचना के माध्यम से महिला के परिजनों से सम्पर्क कर सूचित किया गया। सूचना पर घायल महिला के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होने पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही पर दोनों पुलिस कर्मियों का आभार प्रकट किया गया। दुर्घटना कारित करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button