आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

विभागों के साथ साप्ताहिक बैठक तथा पुराने आपदा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में राजस्व वसूली, लंबित वाद, दैवीय आपदा प्रबंधन, विविध देयक, अंश निर्धारण, भूलेख, फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे, भू-अनुमति पोर्टल, तहसील दिवस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, पेंशन, ई-ऑफिस, होटल-होमस्टे एवं आवासीय भवनों सहित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली बढ़ाने, बड़े बकायेदारों से वसूली में तेजी लाने तथा 50 प्रतिशत से कम वसूली वाले अमीनों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। राजस्व न्यायालयों में एक एवं तीन वर्ष से अधिक पुराने वादों तथा धारा 166 एवं 167 के मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने और अगले एक माह में अधिकाधिक वाद निस्तारित करने को कहा। आपदा की सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक को उसी दिन मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन करने, बीडीओ एवं संबंधित विभागों के साथ साप्ताहिक बैठक तथा पुराने आपदा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जनपद में क्षतिग्रस्त 63 पटवारी चौकियों में अधिकांश का कार्य पूर्ण हो चुका है। तहसीलों में वुडकटर सहित आवश्यक उपकरण एवं वाहनों में आपदा किट उपलब्ध रखने को कहा। अंश निर्धारण में गुणवत्ता, भूलेख एप के उत्तराधिकार एवं विरासत मामलों तथा भू-अनुमति पोर्टल के लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर कार्रवाई और खरीफ डिजिटल क्रॉप सर्वे शीघ्र शुरू कराने को कहा। तहसील दिवस एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन एवं देयकों का समय से भुगतान तथा ई-ऑफिस के लंबित प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए। प्रत्येक तहसील में डिजिटल कार्यों के लिए कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए हैं और आवश्यकता पर अतिरिक्त कंप्यूटर भी दिए जाएंगे। जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी के साथ होटल एवं होमस्टे सत्यापन कर नियम उल्लंघन पर चालान-जुर्माने की कार्रवाई तथा तहसीलों के आवासीय भवनों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी एफ.आर. चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा, चौबट्टाखाल रेखा आर्य, लैंसडाउन शालिनी मौर्य सहित तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581