आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारदेहरादूनदेहरादून/मसूरी

बर्दाश्त नहीं होगा संविधान का अपमान : विकास चौहान

जिलाधिकारी के माध्यम से मा. राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेक्षित

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज उत्तराखण्ड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विकास चौहान ने राजधानी दून मे कहा कि विगत 8 अगस्त को उत्तराखंड के हल्द्वानी के रामलीला मैदान में लोकतंत्र और संविधान पर हमला हुआ है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष, देश के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे वहां एक जनसभा को संबोधित करने आए, उन्होंने न किसी धर्म का नाम लिया, न किसी जाति का। उन्होंने सिर्फ सरकार से सवाल पूछे महंगाई के, बेरोजगारी के, किसानों के। लेकिन जैसे ही उनका भाषण खत्म हुआ, कुछ लोगों ने उसी मंच पर ‘शुद्धिकरण’ के नाम पर हवन कर दिया। ये कैसा शुद्धिकरण है? क्या लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाने वाले नेता का मंच इस तरह “अपवित्र” हो जाता है? क्या एक दलित नेता के बोलने के बाद मंच को धोना, उसे “शुद्ध” करना, ये मनुवाद की सोच नहीं है? क्या ये संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 17 का खुला उल्लंघन नहीं है? श्री खरगे ने राज्यसभा में कहा की “मैं दलित हूं, मैं लड़ता हूं। लेकिन आप मेरे साथ अछूत जैसा व्यवहार करते हैं।” ये अपमान सिर्फ श्री खरगे का नहीं है। ये अपमान बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का है। ये अपमान उत्तराखंड के हर दलित, हर पिछड़े, हर उस व्यक्ति का है जो संविधान में विश्वास रखता है। अगर विपक्ष के नेता के साथ ऐसा हो सकता है, तो आम दलित के साथ क्या होगा? इसलिए अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज, उत्तराखण्ड ने आज जिलाधिकारी के माध्यम से मा. राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेक्षित करते हुये मांग की कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच हो। दोषियों पर एससी /एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो। व सरकार ये सुनिश्चित करे कि भविष्य में दोबारा ऐसी नफरत और भेदभाव की घटना न हो।
अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज उत्तराखण्ड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा की संविधान जिंदा है, और हम उसे जिंदा रखेंगे। नफरत से नहीं, मोहब्बत से देश चलेगा। भेदभाव से नहीं, बराबरी से देश चलेगा। “जिस दिन इंसान को इंसान नहीं समझा जाएगा, उस दिन समझ लेना देश गुलाम हो जाएगा।” हम चुप नहीं बैठेंगे। हम लड़ेंगे। संविधान के लिए लड़ेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मसूरी शहर अध्यक्ष भरत लाल, महामंत्री राम पाल भारती, प्रदेश सचिव विनय कुमार, महिला प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष पूजा ढींगरा, जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला महासचिव सलीम अहमद, शहर उपाध्यक्ष प्रियतमा देवी, शहर सचिव पूजा बहनवाल, शहर संगठन मंत्री शुभम कुमार, शहर सचिव राजेश खन्ना, संतोष देवी, सुनीता, फूलवती देवी, जालिस कुरैशी, अंकुर भारती एवं प्रियांशु लाल शामिल थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581