उत्तराखंड समाचार

कार्बेट पार्क आने वाले पर्यटक जल्द करा लें बुकिंग, 14 जून के बाद नहीं कर पाएंगे नाइट स्टे

दो दिन के भीतर पर्यटकों द्वारा 395 डे विजिट व 15 नाइट स्टे की आनलाइन बुकिंग कराई गई है

रामनगर : कार्बेट प्रशासन ने अपनी वेबसाइट को बुकिंग के लिए 14 जून तक के लिए खोल दिया है। यानी 14 जून तक ही पर्यटक कार्बेट पार्क में नाइट स्टे कर सकता है। पर्यटक कार्बेट की आधिकारिक वेबसाइट www.uk.gov.in पर बुकिंग करा सकते हैं।कार्बेट पार्क के ढिकाला समेत सभी पर्यटन जोन में 15 जून से 15 नवंबर तक नाइट स्टे मानसून सीजन की वजह से बंद कर दिया जाता है। इसके अलावा डे विजिट के लिए बिजरानी पर्यटन जोन भी 30 जून को बंद हो जाता है।इन दिनों नाइट स्टे के लिए ढिकाला, गैरल, न्यू एफआरएच, सर्पदुली, सुल्तान के अलावा बिजरानी, झिरना में अग्रिम कक्ष नाइट स्टे के लिए पर्यटकों ने बुक करा लिए हैं। पर्यटकों द्वारा अपै्रल के लिए कार्बेट की वेबसाइट पर बुकिंग करा ली है।कार्बेट पार्क में नाइट स्टे इन दिनों पर्यटकों से पूरी तरह पैक हो चुका है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कार्बेट का रूख करने लगे हैं। दो दिन के भीतर पर्यटकों द्वारा 395 डे विजिट व 15 नाइट स्टे की आनलाइन बुकिंग कराई गई है। कार्बेट पार्क में इन दिनों पर्यटन सीजन पीक पर है।सोमवार को डे विजिट के लिए 224 व नाइट स्टे के लिए पांच तथा मंगलवार को 171 बुकिंग डे विजिट व दस नाइट स्टे की कराई गई है। पर्यटन सीजन अच्छा होने से कारोबारी भी खुश हैं। कार्बेट के वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि नाइट स्टे के लिए कक्ष बुक हो चुके हैं। 14 जून तक ही नाइट स्टे के लिए बुकिंग खोली गई है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581