आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल
सड़क हादसे में सात लोगों के असामयिक निधन अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक
कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूरी भूषण ने कहा की गुजरात में हुए भीषण सड़क हादसे में कोटद्वार ध्रुवपुर निवासी सात लोगों के असामयिक निधन अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। इस हृदयविदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित एवं शोकाकुल है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें।




