आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राष्ट्रपति निकेतन का भ्रमण किया

से ऐतिहासिक स्थलों को आमजन के लिए सुलभ बनाने से लोग देश की विरासत, इतिहास और संस्कृति से बेहतर ढंग से जुड़ सकेंगे।

देहरादून 22 नवम्बर। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने रविवार को देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर का अवलोकन किया तथा इसके ऐतिहासिक महत्व, स्थापत्य कला, प्राकृतिक सौंदर्य और यहां संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परिसर के इतिहास, संरक्षण एवं रखरखाव और आगंतुकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रपति निकेतन देश की ऐतिहासिक विरासत और स्थापत्य कला का महत्वपूर्ण केंद्र है। इस परिसर में आधुनिक सुविधाओं का विकास करते हुए इसकी ऐतिहासिक पहचान और प्राकृतिक सौंदर्य को संरक्षित रखना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक स्थलों को आमजन के लिए सुलभ बनाने से लोग देश की विरासत, इतिहास और संस्कृति से बेहतर ढंग से जुड़ सकेंगे।
लगभग 21 एकड़ में विस्तृत यह परिसर ऐतिहासिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध जैव विविधता का संगम है। राष्ट्रपति निकेतन को वर्ष 2025 में पहली बार आम नागरिकों के भ्रमण के लिए खोला गया। यहां ऐतिहासिक भवन, राष्ट्रपति के अंगरक्षक दल के अस्तबल, सुंदर उद्यान और विभिन्न प्राकृतिक आकर्षण प्रमुख हैं।

फोटोः डीडी 7

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581