आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारऋषिकेशखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनदेहरादून/मसूरीराजधानी दिल्लीराजनीतिसोशल मीडिया वायरल

चीनी की बढ़ती कीमतें रोकने में केंद्र सरकार नाकाम : गौरव कुमार

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 21 अगस्त। देश में पिछले कुछ हफ्तों में चीनी की कीमतों में भारी तेजी आई है। खुदरा बाजार में औसत कीमत 20 जुलाई 2026 के 48.18 प्रति किलो से बढ़कर 55.70 प्रति किलो (स्थानीय स्तर पर 70 रुपये प्रति किलो तक) हो गई है। चीनी की बढ़ती कीमतों पर शिवसेना उत्तराखंड के प्रमुख गौरव कुमार ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि नीतियों की नासमझी के कारण देश में चीनी संकट पैदा हुआ। सरकार की गलत प्राथमिकताओं और गन्ने के इथेनॉल की तरफ डायवर्शन के चलते घरेलू बाजार में चीनी गायब हो रही है। गौरव कुमार ने महंगाई, पेट्रोल-डीजल और गैस के साथ-साथ अब चीनी के दामों में आए उछाल को लेकर भी सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना की।
देश में लगातार बढ़ रहे चीनी के दामों के विरोध में शुक्रवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शिवसेना मुख्यालय, गोविंदगढ़ में केंद्र सरकार का जोरदार नारेबाजी के साथ पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व शिवसेना जिला प्रमुख अमित कर्णवाल एवं व्यापार प्रकोष्ठ प्रमुख विशाल बेदी ने किया।
इस अवसर पर जिला प्रमुख अमित कर्णवाल ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार के गलत फैसलों के कारण आम जनता लगातार महंगाई की मार झेल रही है। उन्होंने कहा कि हाल के हफ्तों में चीनी की कीमतें बढ़ी हैं। 20 जुलाई 2026 को यह 48.18 रुपये किलो थी। 21 अगस्त 2026 तक इसके दाम बढ़कर 70 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं, जिससे आम आदमी के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। व्यापार प्रकोष्ठ प्रमुख विशाल बेदी ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी नीतियों के फायदे गिनाते हुए उन्हें जनता पर थोप रही है, जबकि जमीनी स्तर पर आम लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी सहित अन्य त्योहारों के दौरान चीनी की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार चीनी के बढ़ते दामों पर नियंत्रण करने में विफल रही है। शिवसेना ने केंद्र सरकार से मांग की कि चीनी की बढ़ी हुई कीमतों पर तत्काल नियंत्रण किया जाए, ताकि त्योहारी सीजन में आम जनता को महंगाई से राहत मिल सके। प्रदर्शन के दौरान उप प्रमुख पंकज तायल, उमेश सिंह, रोहित बेदी, विकास मल्होत्रा, सुमित प्रताप, आकाश ठाकुर, अमित ठाकुर, अंकित कुमार, आशीष थापा, अंकित गुप्ता, बॉबी प्रताप सिंह सहित अन्य शिवसेना कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button