उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

देहरादून, 20 अगस्त। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मीडिया से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उक्त नेताओं को उत्तराखंड में मीडिया संबंधी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं सुश्री पंखुड़ी पाठक-नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर, प्रकाश मीणा -कोऑर्डिनेटर, अरुण अग्रवाल-कोऑर्डिनेटर, सुश्री रितु चौधरी-कोऑर्डिनेटर] आदित्य गर्ग-कोऑर्डिनेटर शामिल हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार उक्त सभी पदाधिकारी उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ निकट समन्वय स्थापित करते हुए मीडिया एवं संचार से संबंधित गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मीडिया विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों, जनहित के मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जनता एवं मीडिया तक पहुंचाने के लिए इन नियुक्तियों से प्रदेश कांग्रेस के मीडिया तंत्र को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए आगामी चुनाव में बेहतर समन्वय एवं प्रभावी मीडिया प्रबंधन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button