आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल
ग्राम गडरी निवासी पूजा देवी ने गृहणी से सफल उद्यमी तक का सफर तय किया
वर्ष 2025 में ग्राम संगठन की बैठक में व्यक्तिगत उद्यम योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने जनरल स्टोर खोलने के लिए आवेदन किया।

पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं ग्रामोत्थान परियोजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसकी मिसाल विकासखंड पोखड़ा के ग्राम गडरी निवासी पूजा देवी हैं, जिन्होंने परियोजना के सहयोग से जनरल स्टोर स्थापित कर गृहणी से सफल उद्यमी तक का सफर तय किया है। आज वह व्यवसाय से प्रतिमाह करीब 22,500 रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित कर रही हैं। पूजा देवी वर्ष 2020 में जय गणेश स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। समूह एवं ग्राम संगठन की बैठकों के माध्यम से उन्हें स्वरोजगार और आजीविका संवर्धन की जानकारी मिली। वर्ष 2025 में ग्राम संगठन की बैठक में व्यक्तिगत उद्यम योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने जनरल स्टोर खोलने के लिए आवेदन किया।




