टेक कम्युनिटी के साथ मिलकर भरोसेमंद और सुरक्षित स्मार्टफोन बनाएगा एआईप्लस स्मार्टफोन, 100 करोड़ रुपए का करेगा निवेश
प्रोग्राम से जुड़ने के लिए माधव शेठ के इंस्टाग्राम हैंडल के बायो में दिए गए लिंक पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।

देहरादून । भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक नई पहल करते हुए, एआईप्लस स्मार्टफोन ने प्रोजेक्ट ट्रस्टप्लस लॉन्च किया है। इस पहल का उद्देश्य टेक कम्युनिटी के साथ मिलकर देश का सबसे सुरक्षित स्मार्टफोन इकोसिस्टम तैयार करना है। इसके लिए कंपनी अगले पाँच सालों तक हर साल 20 करोड़ रुपए यानि कुल 100 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस पहल के जरिए टेक एक्सपर्ट्स, डेवलपर्स और सिक्योरिटी रिसर्चर्स को स्मार्टफोन की सिक्योरिटी और यूजर्स का भरोसा मजबूत करने के लिए साथ आने का मौका मिलेगा।
इस पहल के तहत कंपनी स्वतंत्र सिक्योरिटी रिसर्चर्स को अपने सिस्टम की जांच करने, उसकी सिक्योरिटी को परखने और ऐसी कमियों की पहचान करने के लिए आमंत्रित कर रही है, जिन्हें समय रहते ठीक किया जा सके, ताकि उनका असर ग्राहकों तक पहुंचने से पहले ही रोका जा सके।
प्रोजेक्ट ट्रस्टप्लस इस सोच पर आधारित है कि सिक्योरिटी कोई एक बार पूरा होने वाला काम नहीं, बल्कि लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। जैसे-जैसे डिजिटल दुनिया तेजी से जुड़ रही है, वैसे-वैसे सुरक्षित स्मार्टफोन बनाने के लिए मिलकर काम करना, पारदर्शिता बनाए रखना और टेक कम्युनिटी की भागीदारी पहले से ज्यादा जरूरी हो गई है। यह पहल सिर्फ पारंपरिक बग बाउंटी प्रोग्राम तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसा खुला प्लेटफॉर्म तैयार करने का प्रयास है, जहाँ डेवलपर्स, सिक्योरिटी रिसर्चर्स और एथिकल हैकर्स मिलकर एआईप्लस के प्रोडक्ट्स को और ज्यादा सुरक्षित और मजबूत बना सकें।
इस घोषणा पर बोलते हुए, एआईप्लस स्मार्टफोन के सीईओ और एनएक्सटीक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीज़ के संस्थापक माधव शेठ ने कहा, ज्यादातर कंपनियां कहती हैं कि उनके डिवाइस पूरी तरह सुरक्षित हैं। हम इसे सिर्फ कहने के बजाय साबित करना चाहते हैं। सच यह है कि कोई भी स्मार्टफोन, कोई भी प्लेटफॉर्म और कोई भी टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम यह दावा नहीं कर सकता कि उसकी सिक्योरिटी का काम पूरी तरह पूर्ण हो गया है। यह हर दिन और बेहतर होती रहती है। प्रोजेक्ट ट्रस्टप्लस हमारी इसी सोच का हिस्सा है कि भरोसा खुलकर काम करने और सबको साथ लेकर चलने से बनता है। इसलिए हम भारत की टेक कम्युनिटी को हमारे साथ जुड़ने का न्योता दे रहे हैं, क्योंकि हमारा मानना है कि सबसे सुरक्षित प्रोडक्ट अकेले नहीं, बल्कि मिलकर बनाए जाते हैं। यह पहल एआईप्लस की उस सोच को भी और मजबूत करती है, जिसमें पारदर्शिता, प्राइवेसी और यूजर्स का अपने डेटा पर पूरा नियंत्रण सबसे अहम है। यही सोच कंपनी के अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम एनएक्सटीक्वांटम ओएस की भी बुनियाद है। प्रोजेक्ट ट्रस्टप्लस के जरिए एआईप्लस स्मार्टफोन स्मार्टफोन सिक्योरिटी को सिर्फ दावों और वादों तक सीमित नहीं रखना चाहता। कंपनी का लक्ष्य है कि सिक्योरिटी को लगातार बेहतर बनाया जाए और इस पूरी प्रक्रिया में लोगों की भागीदारी और जवाबदेही भी बनी रहे। क्योंकि भरोसा एक बार बनाकर खत्म नहीं होता, उसे हर दिन और मजबूत करना पड़ता है।
इस प्रोग्राम से जुड़ने के लिए माधव शेठ के इंस्टाग्राम हैंडल के बायो में दिए गए लिंक पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।




