उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरें

प्रदर्शनी सौहार्द और सचित्र संविधान दर्शन का आयोजन

देहरादून, 5 अगस्त। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, कला दर्शन विभाग, संस्कार भारती उत्तराखंड और ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय के सहयोग से प्रदर्शनी सौहार्द और सचित्र संविधान दर्शन का आयोजन ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय में 5 से 7 अगस्त तक ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय, देहरादून कैंपस में किया गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पद्म श्री श्रीमती माधुरी बड़थ्वाल, सुप्रसिद्ध लोक गायिका एवं संगीतकार, प्रोफेसर डॉ तबस्सुम नक़वी, कुलपति, ग्राफिक हिल विश्वविद्यालय, श्रीमती सविता कपूर, अध्यक्ष संस्कार भारती उत्तराखंड एवं विधायक उत्तराखंड सरकार, प्रो डॉक्टर ऋचा काम्बोज, प्रदर्शनी की संयोजिका एवं विभागाध्यक्ष, कला दर्शन विभाग, आईजीएनए, गिरीश चंद शर्मा प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष, संस्कार भर्ती उत्तराखंड, डॉ आनंद करमाकर, कुलदीप विनायक, महामंत्री, संस्कार भारती महानगर इकाई, रोशन लाल अग्रवाल उपस्थित। भारत वसुधैव कुटुंबकम में विश्वास रखता है और सौहार्द प्रदर्शनी प्रभावशाली ढंग से यह संदेश देती है कि किस तरह से सद्भाव भारतीय समाज में अति प्राचीन काल से विद्यमान रहा है। सचित्र संविधान दर्शन प्रदर्शनी भारत की समृद्ध और विविधता से पूर्ण सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत को परिलिक्षित करती है। इस प्रदर्शिनी के माध्यम से हमें उन कलाकारों का पता चलता है जिनके बनाए चित्र संविधान में है इन कलाकारों में नंदलाल बोस व अन्य कलाकारों के चित्र हैं जिनमें कुछ महिला कलाकार भी हैं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581