आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

राज्यपाल ने की थिंक टैंक के सदस्यों के साथ चर्चा

समसामयिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा

देहरादून 10 जुलाई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को लोक भवन में भारत हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रेटेजिक मंच थिंक टैंक के सदस्यों के साथ चर्चा की। चर्चा में भूतपूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान सहित वरिष्ठ पूर्व सैन्य अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय एवं वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य से संबंधित समसामयिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा की गई। चर्चा के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा, सामरिक चुनौतियों, सीमा प्रबंधन तथा बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। थिंक टैंक के वरिष्ठ पूर्व सैन्य अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों ने अपने अनुभवों और गहन अध्ययन के आधार पर राष्ट्रीय सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों के साथ संवाद अत्यंत उपयोगी होता है तथा इससे नीतिगत दृष्टिकोण को व्यापकता मिलती है। उन्होंने थिंक टैंक के सदस्यों के अनुभव एवं ज्ञान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे विमर्श देश की सुरक्षा तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह (से नि), वाइस एडमिरल ए. जी. थपलियाल (से नि), मेजर जनरल अभय कार्की (से नि), ब्रिगेडियर संतोष नायर (से नि), ब्रिगेडियर अनिल शर्मा (से नि), एवीएम अरविंद वर्मा (से नि), कर्नल आर.एस. सिद्धू (से नि), राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय के ज्वाइंट चीफ हाइड्रोग्राफर कमोडोर जे. गुरुमणी, श्री संजीव चोपड़ा, प्रो. दुर्गेश पंत, श्री अमनप्रीत सिंह, डॉ. राज्य लक्ष्मी, श्री रवि गड़ीराजू मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button