उत्तराखंड समाचार

पोलिंग पार्टियों के मूवमेंट के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश

जिलाधिकारी देहरादून तथा एसएसपी देहरादून द्वारा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण कर पोलिंग पार्टियों को रवाना करने हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून तथा एसएसपी देहरादून द्वारा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण कर पोलिंग पार्टियों को रवाना करने हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों को रवाना हुई पोलिंग पार्टियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गये। पोलिंग पार्टियों के मूवमेंट के दौरान महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम परिषर में वाहनों की पार्किंग तथा मुख्य मार्गो पर उनके आवागमन के लिए की गई व्यवस्थाओ का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों से जानकारी भी ली गई। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के परिपेक्ष्य में दिनाँक 19/04/2024 को होने वाली मतदान प्रक्रिया के लिए जनपद के समस्त मतदान केंद्रों के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम से पोलिंग पार्टियों रवाना को रवाना किया जा रहा है, जिनमे से जनपद के दुरस्त क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों के लिए आज 122 पोलिंग रवाना हुई, इस दौरान जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण कर पोलिंग पार्टियों को रवाना करने हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा पोलिंग पार्टियों के वाहनों एवं मतदान ड्यूटी में आने वाले अधिकारी/ कर्मचारियों के निजी वाहनों हेतु बनायी गयी पार्किंग व्यवस्था व वाहनों के आवागमन हेतु मुख्य मार्गों पर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों से उक्त संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, साथ ही मतदान से पूर्व एवं मतदान के पश्चात पोलिंग पार्टियों के जाने तथा वापस आने के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581