आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

शासन ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल,

17 आईपीएस के तबादले

देहरादून। शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। शासन ने आईपीएस मणिकांत मिश्रा को ऊधमसिंहनगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया हैं, जबकि आईपीएस श्वेता चौबे को आईआरबी द्वितीय का कमाण्डेंट बनाया गया है। शासनादेश के अनुसार मंजूनाथ टीसी को एसएसपी नैनीताल के पद से सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है। पंकज भट्ट को सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर से सेनानायक आईआरबी प्रथम, बेलपड़ाव भेजा गया है। मणिकांत मिश्रा को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना से एसएसपी ऊधमसिंहनगर बनाया गया है। अमित श्रीवास्तव प्रथम को पुलिस अधीक्षक सीआईडी सेल, देहरादून से पुलिस अधीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी दी गई है। श्वेता चौबे को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी से सेनानायक आईआरबी द्वितीय बनाया गया है।
अमित श्रीवास्तव द्वितीय को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक चमोली भेजा गया है। देवेंद्र पींचा को सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी बनाया गया है। अर्पण यदुवंशी को सेनानायक एसडीआरएफ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल की जिम्मेदारी मिली है।
विशाखा अशोक भदाणे को कमांडेंट आईआरबी द्वितीय से पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। अजय गणपति कुमार को एसएसपी ऊधमसिंहनगर से कमांडेंट एसडीआरएफ बनाया गया है। सर्वेश पंवार को एसएसपी पौड़ी से पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है। जितेंद्र मेहरा को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर से पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। सरिता डोबाल को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी की जिम्मेदारी दी गई है। हरिश वर्मा को सेनानायक आईआरबी प्रथम, बेलपड़ाव से सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर भेजा गया है। सुरजीत पंवार को पुलिस अधीक्षक चमोली से पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। शाहजहां जावेद खान को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय से पुलिस अधीक्षक फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई है। जगदीश चन्द्र को पुलिस अधीक्षक नगर, नैनीताल से पुलिस अधीक्षक बागेश्वर बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581