आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

देहरादून महायोजना-2041 से संबंधित सुझाव एवं आपत्तियां दर्ज

एमडीडीए द्वारा 6 से 21 जुलाई तक देहरादून महायोजना-2041 के अंतर्गत सभी 12 सेक्टरों में जनसुनवाई आयोजित की जा रही है।

देहरादून 10 जुलाई। देहरादून महायोजना-2041 के तहत एमडीडीए द्वारा आयोजित जनसुनवाई अभियान के चौथे दिन नगर निगम परिसर में सेक्टर-04 के नागरिकों, भू-स्वामियों, सामाजिक संगठनों एवं अन्य हितधारकों ने महायोजना से संबंधित सुझाव एवं आपत्तियां दर्ज कराई। जनसुनवाई के दौरान भू-उपयोग, सड़क नेटवर्क, यातायात प्रबंधन, हरित क्षेत्रों के संरक्षण, सार्वजनिक सुविधाओं तथा आवासीय एवं व्यावसायिक गतिविधियों सहित विभिन्न विषयों पर सुझाव प्राप्त हुए। प्राप्त सभी सुझावों एवं आपत्तियों का तकनीकी एवं विधिक परीक्षण कर आवश्यकतानुसार महायोजना में शामिल किया जाएगा। एमडीडीए द्वारा 6 से 21 जुलाई तक देहरादून महायोजना-2041 के अंतर्गत सभी 12 सेक्टरों में जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में 10 जुलाई को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में सेक्टर-05 के लिए जनसुनवाई शिविर आयोजित किया जाएगा। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून महायोजना-2041 केवल भूमि उपयोग का दस्तावेज नहीं, बल्कि शहर के भावी विकास का विजन डॉक्यूमेंट है।

Related Articles

Back to top button