आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनसोशल मीडिया वायरल

एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस का सत्यापन अभियान जारी

पुलिस टीमों ने किया 400 से अधिक व्यक्तियों का सत्यापन

देहरादून, 17 अक्टूबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशों पर संदिग्धों की तलाश के लिये दून पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी हैं। रायपुर क्षेत्र मे पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया और पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में निवासरत बाहरी व्यक्तियों की चेकिंग करी। इस दौरान 400 से अधिक किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। अनियमितता मिलने पर 22 भवन स्वामियों का 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 02 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। 71 संदिग्धों को पूछताछ के लिये थाने पर लाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों एंव क्षेत्र में निवास कर रहे संदिग्धों/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन तथा नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज थाना रायपुर पर गठित अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा रायपुर क्षेत्रान्तर्गत रक्षा विहार, विद्या विहार, शांति विहार, चूना भट्टा में बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों व आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े व्यक्तियों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा 400 से अधिक किरायेदारों/बाहरी व्यक्तियों के साथ साथ पूर्व के आपराधिक घटनाओं में लिप्त , प्रकाश में आये, जमानत पर चल रहे अभियुक्तो का भौतिक सत्यापन किया गया, इस दौरान आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े अभियुक्तो को किसी आपराधिक घटना में पुनः लिप्त मिलने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी गयी। बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के दौरान किरायेदारों/घरेलू नौकरों का सत्यापन न कराने व अन्य अनियमितता मिलने पर पुलिस द्वारा 22 भवन स्वामियों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए उनका 02 लाख 20 हज़ार रु० का जुर्माना किया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे 71 व्यक्तियों को थाने पर लाकर पूछताछ कर सत्यापन की कार्यवाही की गई। जिसके उपरान्त सभी 71 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान कर 20 हजार रू0 का जुर्माना किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में दून पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी है।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button